कोरबा: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने चित्रा मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘दृश्यम 3’ का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सभी ने एक साथ फिल्म का लुत्फ उठाया और सराहना की।

            पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, संवाद और मनोरंजन का सुखद अवसर प्रदान कि या। परिवारजनों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों ने आयोजन को खास बना दिया। इस पहल से प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता और एकजुटता को भी बढ़ावा मिला।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories