रायपुर : नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

            रायपुर (BCC NEWS 24): नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। शासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं सड़क संपर्क से वंचित बसाहटों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी दिशा में जगदलपुर विकासखंड में PMGSY-IV के अंतर्गत कुल 9 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई 33.39 किलोमीटर है। इनमें ग्राम पंचायत बड़े बोदल का एल-139 (सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल) मार्ग भी शामिल है। उक्त सड़क की लंबाई 1.80 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत लगभग 192.06 लाख रुपये है। मौसम अनुकूल होते ही आज से मौके पर मशीनरी लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

            नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

            इस सड़क के निर्माण से बड़े बोदल सहित आसपास की दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं ग्रामीणों को इसका विशेष लाभ होगा। नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर अंतिम छोर पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर अग्रसर है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

                          फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हरायारायपुर (BCC...

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories