CG: हाईवा की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत.. अनियंत्रित ‌‌‌वाहन से टकराकर पहिए के नीचे दब गया अधेड़, जैक लगाकर निकालना पड़ा शव

            Bilaspur: बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दिया, जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में एक्टिवा हाईवा के नीचे आ गई। वहीं अधेड़ व्यक्ति पहिए के नीचे दब गया। घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए पहिया उठाने के लिए जैक लगाना पड़ा। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम शिवरीनारायण तरफ से हाईवा क्रमांक CG 10 C 4448 का चालक रेत भरकर बिलासपुर तरफ जा रहा था। वहीं, एक्टिवा क्र. CG 10 AQ 8155 में जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के सोनसरी निवासी भोला राठौर (50) बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे मस्तूरी के किरारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी एक्टिवा को ठोकर मार दिया। इस हादसे में एक्टिवा हाईवा के नीचे आकर फंस गई। जबकि, भोलाराम पहिए के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

            हाईवा की ठोकर से एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

            हाईवा की ठोकर से एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

            हाईवा छोड़कर भागा चालक
            इस घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर भाग गया। उस समय वाहन के पहिए में शव दबा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

            जैक लगाकर निकलवाया शव
            पुलिसकर्मियों ने हाईवा के सामने पहिए के नीचे दबे शव को निकालने के लिए जैक लगाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजन को भी इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि

                          किसान नेतराम साहू को मिल रहा संबलरायपुर (BCC NEWS...

                          Related Articles

                          Popular Categories