CG: पत्नी ने चाय पीने की जिद की, तो मार डाला.. घसीटते ले गया था बाड़ी, फिर पति ने महिला के सिर को पत्थर से कुचला, चेहरे पर भी किया वार; आरोपी गिरफ्तार

            कबीरधाम: जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या चाय बनाने के मामूली विवाद में हुई। ग्राम बीजाबैरागी की रहने वाली सौहद्रा बाई पटेल (40 वर्ष) की लाश घर की बाड़ी से मिली थी। उसके बाल बिखरे हुए थे और मुंह से खून निकल रहा था। उसका सिर पत्थर पर रखा हुआ था और लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी।

            परिजनों और आसपास के लोगों ने हत्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ASP मनीषा ठाकुर ने विशेष टीम का गठन किया। जांच में पुलिस को सबसे पहला शक पति पर ही हुआ। उसका बयान लेने के दौरान ही पुलिस ने समझ लिया था कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस ने पति रविंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

            आरोपी रविंद्र पटेल।

            आरोपी रविंद्र पटेल।

            आरोपी पति ने बताया कि 6 जनवरी को वो सुबह सो रहा था, तभी उसकी पत्नी सौहद्रा 6 बजे के करीब आई और उसने कहा कि चाय बन गया है, पी लो। जब उसने कहा कि वो नहाकर चाय पीएगा, तो वो उसी समय चाय पीने की जिद करने लगी। उसने कहा कि उसे बाकी के काम भी करने हैं, तो बार-बार एक ही काम नहीं करेगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पत्नी भी उसके साथ गालीगलौज कर उसका गला दबाने लगी। जिस पर उसे और गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी के चेहरे और नाक पर मुक्का मार दिया। इससे पत्नी के मुंह और नाक से खून बहने लगा। वो नीचे गिर गई।

            आरोपी ने कहा कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी के बांह और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर की बाड़ी में ले गया और पत्थर उसके सिर पर पटक दिया। दोबारा फिर उसके बाल खींचकर उसी पत्थर पर सौहद्रा के सिर को पटक दिया। इससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सहसपुर लोहारा थाने में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories