KORBA: राजस्व मंत्री शारदा विहार में करेंगे पौने 05 करोड़ रू. के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन…

        कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल सोमवार 09 जनवरी को सायं 06 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 12 शारदा विहार स्थित पावर एम्पोरियम के समीप नवनिर्मित गार्डन स्थल पर पौने 05 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories