CG: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए। 


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम

                          घर बैठे हो रही अतिरिक्त आमदनी से बच्चों की...

                          Related Articles

                          Popular Categories