CG: ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई शुरू…

          • कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग राजेन्द्र कुमार रावटे को दो घण्टे में मिला ट्राईसायकल

          बालोद: कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सभी विभागों के द्वारा जिले में आयोजित ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत उसके निराकरण हेतु तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा के विकासखण्ड के मुडखुसरा निवासी दिव्यांग युवक श्री राजेन्द्र कुमार रावटे को आज कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए मात्र दो घण्टे में सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर उन्हें ट्राईसायकल प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम महराजपुर में आयोजित ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर दिव्यांग युवक राजेन्द्र कुमार रावटे ने उन्हें ट्राईसायकल प्रदान करने की मांग की थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश पाण्डे को दिव्यांग युवक राजेन्द्र कुमार रावटे को तत्काल ट्राईसायकल प्रदान कराने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम श्री मनोज मरकाम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश पाण्डे ने दिव्यांग श्री राजेन्द्र कुमार रावटे को कलेक्टर के निर्देश के उपरांत मात्र दो घण्टे में ट्राईसायकल प्रदान किया है।

          कलेक्टर के निर्देश पर ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के माध्यम से तत्काल ट्राईसायकल मिलने पर दिव्यांग राजेन्द्र कुमार रावटे बहुत ही प्रसन्नचित है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में आयोजित ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं बालोद जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories