CG: मकान तोड़ा तो तिजोरी मिली, खजाने की अफवाह फैली.. इलाके में जमा हो गई लोगों की भीड़, पुलिस ने थाने ले जाकर खोली तो खाली निकली, राजधानी रायपुर का मामला

            RAIPUR: राजधानी रायपुर के तात्यापारा इलाके में खुदाई के दौरान एक तिजोरी मिली है। ये तिजोरी एक कई साल पुराने जर्जर मकान के अंदर से बरामद हुई है। फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस ने तिजोरी को जब्त कर लिया । साथ ही जमीन मालिक और तिजोरी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को पुलिस थाने में बुलवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की। मगर इसके अंदर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। तिजोरी खाली थी।

            सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तात्यापारा में पुराने मकान को गिरा कर नये भवन का निर्माण किया जाना है। तभी वहां काम कर रहे मजदूरों को मकान के अंदर सीढ़ी के नीचे के एरिया में दीवार से लगा लोहे का एक बॉक्स दिखा। जिसे मजदूरों ने बाहर निकालना तो वह बॉक्स एक पुरानी तिजोरी निकली। इसके बाद यह खबर फैल गई कि तिजोरी के अंदर खजाना है। लोगों की भीड़ जुट गई। फिर आनन-फानन में मौदहापारा पुलिस को को सूचना दी गयी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और शुरुआती पूछताछ कर तिजोरी को जब्त कर थाने ले आयी।

            3-4 क्विंटल वजनी है तिजोरी

            तिजोरी के संबंध में बताया जा रहा है कि इस तिजोरी का वजन ज्यादा होने के कारण काम कर रहे मजदूर भी इसे आसानी से उठा नहीं सके। पुलिस टीम में कड़ी मशक्कत के बाद इस तिजोरी को लेकर थाने पहुंची। तिजोरी का संभावित वजन 3-4 क्विंटल के आसपास का पता चला है। ये पुराने जमाने की चाबी से खुलने वाली तिजोरी है। इसमें किसी तरह का डिजिटल लॉक सिस्टम नहीं है। लेकिन पुराने जमाने के लोहे से बने होने के कारण इसका वजन बहुत है।

            बताया जा रहा है कि कि यह मकान रविंद्र घाटगे नामक शख्स का था। रविंद्र फिलहाल धमतरी में रहते हैं। उन्होंने मकान को किराए पर रायपुर के ट्रांसपोर्टर रमन जदवानी को दिया था। इसके बाद रविंद्र ने उस जमीन पर नया घर बनाने का फैसला लिया था। जिसके कारण उसे तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान यह तिजोरी मिली है। इसके बाद पुलिस ने रविंद्र और ट्रांसपोर्टर दोनों को बुलाया था। उनके सामने ही पुलिस स्टेशन में तिजोरी खोली है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories