CG: लंबी बीमारी से परेशान युवती ने की खुदकुशी… पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

              BHILAI: भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवती दुपट्टे से फंदा बनाकर उसमें झूल गई। बताया जा रहा है कि युवती किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसका श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले दो सालों से इलाज चल रहा था। इसी बीमारी से तंग आकर उसने खुदकुशी की है। खुर्सीपार पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोन तीन खुर्सीपार वार्ड 48 निवासी प्रियंका शाह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि घटना सुबह की है। प्रियंका का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे के बीच से देखा कि वो फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

              घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

              घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

              पहले ही कर चुकी है खुदकुशी की कोशिश
              प्रियंका किसी निजी लैब में काम करती थी। वह किसी गंभीर बीमारी से परेशान थी। उसका इलाज श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले दो सालों से चल रहा था। इससे प्रियंका काफी परेशानी थी। इसके चलते उसने पहले भी एक बार खुदकुशी की कोशिश की थी। दो भाई और दो बहनो में प्रियंका मंझली बहन थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध

                              स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणारायपुर...

                              रायपुर : व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में 'बौद्धिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories