कोरबा: 12 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 12 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च रविवार को वार्ड क्र. 02 गेरवाघाट गणेश पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 14 झोपड़ीपारा आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 25 सुभाष ब्लाक सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 45 शांतिनगर न्यू शांतिनगर स्टेज, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र 03 आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories