पिकअप पलटी, 17 महिलाएं घायल… धरने में शामिल होने गई थीं, लौटते वक्त हादसा; 4 की हालत गंभीर

              BALOD: बालोद में हुए सड़क हादसे में 17 महिलाएं घायल हो गई हैं। ये सभी धरने में शामिल होने आई थीं। इसके बाद वापस लौट रही थीं, तभी इनकी पिकअप गाड़ी पलट गई और यह हादसा हो गया है। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है।

              हादसे के बाद सड़क पर ही बैठ गई महिलाएं।

              हादसे के बाद सड़क पर ही बैठ गई महिलाएं।

              बालोद में रसोइया संघ के बैनर तले जिले भर की महिलााओं का पिछले कुछ दिनों से धरना जारी है। ये सभी आंगनबाड़ी और प्राथमिक शालाओं में मध्यान भोजन बनाने का काम करती हैं। इनकी मांग है कि इनका मानदेय और बढ़ाना चाहिए। हालांकि बजट में सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाकर 1700 रुपए कर दिया है।

              घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              बताया गया कि गुरुवार को भी महिलाएं धरने में शामिल होने आई थीं। धरने के बाद सभी पिकअप में बैठकर लौट रहीं थी। उसी दौरान ग्राम निपानी और पीपर छेड़ी के बीच पिकअप गाड़ी पटल गई और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल भेजा गया था। जहां उनका उपचार जारी है। एक महिला की हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया है। ये सभी जिले के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

                              अवैध गिट्टी परिवहन करते तीन हाइवा वाहन जब्तरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories