Sunday, February 8, 2026

            हटाते वक्त 11केवी लाइन से टच हुई मिक्सर मशीन; करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

            सक्ती// सक्ती जिले में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी रोड निर्माण के काम में लगे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर झुलस गए। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।

            अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

            इसके बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मजदूरों ने मशीन के ऊपर लगे हुए एंगल को नहीं हटाया था। जिसके चलते एंगल तार से टच हो गया। फिलहाल तीनों शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिए गए हैं।

            इन मजदूरों की हुई मौत

            हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी खम्हरिया गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार अपने पूरे परिवार में इकलौता काम करने वाला लड़का था। घटना के बाद से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories