Saturday, February 21, 2026

              जंतर मंतर में लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन में शामिल हुए महिला कांग्रेसी…

              रायपुर/कोरबा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी के विरूद्ध केन्द्र सरकार के रवैय्ये का विरोध देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम सैंकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।

              कोरबा जिले से महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्रीमती अंकिता वर्मा,श्रीमती उषा संतोष राठौर, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसियों ने भी इस प्रदर्शन में सहभागिता दर्ज कराई। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार को इस मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने में कोई वक्त नहीं लगाया जो कि लोकतंत्र का सीधे-सीधे हनन है। इस मामले में राहुल गांधी को जो राहत लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में मिलनी चाहिए थी वह नहीं दी गई बल्कि दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही की गई। इस तरह की कार्यवाही की देशभर में निंदा कांग्रेसियों द्वारा की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories