शादी समारोह में मधुमक्खियों ने किया हमला… रस्म निभाने लकड़ियां सुलगई गई थीं, धुआं उठने से फैली मधुमक्खियां; 12 घायल

        कांकेर: जिले में शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे 12 लोग घायल हुए हैं। यहां शादी की रस्म निभाई जा रही थी। रस्म निभाने ही लकड़ियां सुलगाई गई थीं। मगर घर के पास में लगे पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। उसी छत्ते तक आग का धुआं पहुंच गया। जिसके बाद मधुमक्खियां शादी वाले घर में फैल गई थीं।

        बताया जा रहा है कि जिले के अंतिम छोर में बसे हिंगुनझार गांव में किसी परिवार के यहां शादी होनी है। जिसकी रस्में निभाईं जा रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया है। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। सभी अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। फिर भी एक-एक कर मधुमक्खियों ने 12 लोगों को काट लिया है।

        हमले के बाद किसी तरह से मधुमक्खियों को काबू में किया गया। जिसके बाद वे छत्ते में वापस लौटीं। फिर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घरवालों ने कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि घर से लगे बड़े पेड़ मे इतना बड़ा छत्ता है।



                Hot this week

                रायपुर : स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

                प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और...

                रायपुर : संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

                साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13...

                Related Articles

                Popular Categories