Sunday, February 15, 2026

              तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला… 4 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

              बालोद: जिले के डौंडी ब्लॉक के कुसुमटोला गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 4 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

              जानकारी के मुताबिक, कुछ ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गए थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने डंक मार-मारकर ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायल ग्रामीणों के नाम शत्रुघ्न सिंह (23 वर्ष), रेणुका सिंह (17 वर्ष), संतोषी सिंह (38 वर्ष) और मान सिंह (40 वर्ष) हैं। ये चारों एक ही परिवार के हैं।

              चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

              चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

              इधर शोर सुनकर अन्य गांववाले आए और जैसे-तैसे मधुमक्खियों को भगाया। चारों घायल लोगों को डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मधुमक्खियों के डंक से चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का इलाज किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि किसी ने छत्ते को छेड़ दिया था, जिसके कारण मधुमक्खियों ने हमला किया। हालांकि किसने छत्ते को छेड़ा, इसका पता नहीं चल सका है।

              कोरबा में भी मधुमक्खियों ने किया हमला, मजदूर की मौत

              कोरबा जिले के कोसाबाड़ी में भी संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल की छत से गिरकर गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर 20 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कोरबा-रजगामार मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल में कुछ काम चल रहा था। गुरुवार दोपहर रोजाना की तरह स्कूल की छत पर 6 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। तभी यहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर काम कर रहा गोपाल जलतारे अनियंत्रित हो गया और सीधे 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जमीन पर गिरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और भारी मात्रा में खून निकलने लगा। आनन-फानन में दूसरे मजदूर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल जलतारे को डंक मारता रहा, जिसके निशान उसके शव पर मिले हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              Related Articles

                              Popular Categories