कोरबा: प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रीपा के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक…

        कोरबा (BCC NEWS 24): आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 13 एवं 14 मई को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को प्रातः 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। वे 12 बजे ग्राम पंचायत कापूबहरा में रीपा के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे ग्राम पंचायत अमलडीहा में मंचीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् शाम 04 बजे बांगो रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को रात्रि विश्राम के पश्चात् 14 मई को प्रातः 09 बजे विकासखण्ड प्रतापपुर जिला सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : माह सितंबर में 70 लाख राशनकार्डधारियों ने उठाया 21.92 लाख क्विंटल चावल

                14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण जारीराज्य स्तर...

                Related Articles

                Popular Categories