Thursday, February 26, 2026

              चाचा ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई 9वीं की छात्रा… धमकी देकर कई बार बनाया था संबंध, तबीयत बिगड़ने पर मामले का चला पता

              सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। लड़की से दुष्कर्म उसके ही अपने चाचा ने किया है। बताया गया है कि जान से मारने की धमकी देकर कई बार वह लड़की से शारीरिक संबंध बना चुका था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

              14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोका था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।

              रो-रोकर बताया

              बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।

              जयनगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

              जयनगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

              रायगढ़ भागते समय गिरफ्तार

              इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              महिला का बनाया था अश्लील वीडियो

              ऐसा पहली बार नहीं है कि आरोपी ने इस तरह से कोई हरकत की हो। इससे पहले भी आरोपी ने एक महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था। इस मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories