कोरबा: जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की जनचौपाल में सुनी गई शिकायतें….

              • अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आम लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र अग्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों के सूचना के लिए जनचौपाल के वेबसाइट पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार

                              वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर 4,100 किलो मछली...

                              रायपुर : अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

                              12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए...

                              रायपुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सक्ती में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न

                              सांसद, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों...

                              रायपुर : योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में हजारों लोगों ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories