कोरबा: एनीकट में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका…. सहेली की शादी में जाने निकली थी, फिर लौटी ही नहीं; तैरता हुआ मिला शव

              KORBA: कोरबा में राताखार स्थित हसदेव नदी पर बने एनीकट में एक युवती की लाश मिली है। वह सहेली की शादी में जाने के लिए घर से निकली थी। मगर उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसका शव मिला है। युवती के हत्या की आशंका जताई गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              सोमवार सुबह कुछ लोग एनीकट में नहाने गए थे। उसी दौरान उन्होंने तैरती हुई एक लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और शव की पहचान की। तब पता चला कि युवती का नाम चांदनी चौरसिया (18) है। वह बुधवारी बस्ती की रहने वाली थी।

              इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही लड़की के शादी में जाने वाली बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अहिवारा के मानिक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

                              निगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य करारकर्मचारियों ने...

                              रायपुर : अल-नीनो की आशंका पर कृषि विभाग अलर्ट

                              किसानों को फसल विविधीकरण और जल संरक्षण अपनाने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories