मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की द्वितीय किश्त जारी की….

            सूरजपुर (BCC NEWS 24): माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रोजगार विभाग के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ किया गया है। आज उन्होंने योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान किया। जिले में आज तक कुल 2298 हितग्राही पात्रता की श्रेणी में है। पात्र में से 1339 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत उनके रूची अनुसार अलग-अलग कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु काउन्सलिंग की गई। काउन्सलिंग उपरान्त जिले में अलग-अलग कोर्स में बेरोजगारी के 4 बैच 120 हितग्राहियों का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में 3 बैच के अलग-अलग कोर्स सेविंग मशीन ऑपरेटर, असिसटेंड इलेक्ट्रीशियन एवं डोमेस्टिक डेटा एण्ट्री ऑपरेटर एवं शासकीय पॉलिटेक्निक सूरजपुर में 1 बैच 30 हितग्राहियों को असिसटेंट इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त पात्र 2298 हितग्राहियों को जिले में आज माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा द्वितीय माह का बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपये हितग्राही के मान से कुल राशि  57,45,000 सन्तावन लाख पैतालीस हजार रूपये का अंतरण किया गया। इस अवसर पर हितग्राही पल्लवी पटेल, मोहिनी सिंह, बृजेष कुमार देवागन, पूजा खैरवार संताषी सिंह तथा सूरज यादव उपस्थित थे।

            इस दौरान भगवती राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी, संतोष मंजू मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष जरही बीजू दासन, नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव सूरज गुप्ता, कुसुमलता राजवाड़े पाषर्द एवं रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय उपस्थित थी। बेरोजगारी भत्ता की पात्रता की शर्ते- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, जिनकी आयु 18 वर्ष, जिनका रोजगार पंजीयन 01 अप्रैल 2023 को 02 वर्ष पुराना एवं जिनकी पारिवार की वार्षिक आय 02 लाख 50 हजार से कम हो ऐसे हितग्राही को को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

                          फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हरायारायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories