सी शिवकुमार ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र -II और यूएसएससी) का कार्यभार संभाला….  

              रायपुर (BCC NEWS 24): श्री सी शिवकुमार ने 01 जून, 2023 को एनटीपीसी नवा रायपुर के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र -II और यूएसएससी) के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, श्री सी शिवकुमार एनटीपीसी नवा रायपुर में यूएसएससी (यूनिफाइड शेयर्ड सर्विसेज सेंटर) के कार्यकारी निदेशक थे। 

              श्री सी शिवकुमार ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति से मैकेनिकल इंजीनियर पूरा करने के बाद 1985 में एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में सेवा प्रारंभ किया । इनके पास यांत्रिक उन्निर्माण और रखरखाव, परियोजना निर्माण, सुरक्षा और एकीकृत साझा सेवाओं के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव है। उन्होंने लगभग 38 वर्षों के अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और एनटीपीसी के विंध्याचल, कोरबा, मौदा, बीआरबीसीएल (नबीनगर), दादरी और सीसी-ईओसी नोएडा में काम किया। श्री शिवकुमार ने एनटीपीसी के बीआरबीसीएल और दादरी स्टेशनों का भी नेतृत्व किया है। श्री सी शिवकुमार के समृद्ध और विविध अनुभव तथा इनके  कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनटीपीसी नवा रायपुर  नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर  होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

                              विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षास्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल...

                              रायपुर : हरी खाद और नील-हरित काई से खेती को मिलेगी नई दिशा

                              रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने की पहलरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अधूरे निर्माण के भुगतान के दबाव की खबर भ्रामक, शिक्षा विभाग ने किया खंडन

                              प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी,...

                              Related Articles

                              Popular Categories