जगदलपुर: दुर्घटना में मृत ग्राम पंचायत सचिव के आश्रितों को मिली 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…

            जगदलपुर: जगदलपुर विकासखण्ड के तोड़ापाल ग्राम पंचायत सचिव श्री महेश बघेल की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी तुलावती बघेल को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान की गई। तुलावती को आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम पाटिल द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक मानस झनकार, संतोष वर्मा और सुनील वर्मा सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पंचायत विभाग के संचालक, एक्सिस बैंक और छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के मध्य हुए समझौते के तहत ग्राम पंचायत सचिवों का बैंक खाता एक्सिस बैंक में खोला गया है। समझौते के तहत बैंक द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories