भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर वन विभाग रायपुर ने लिखाई एफ.आई.आर….

            • वन मंत्री श्री अकबर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
            • प्रतिभागियों को भ्रामक अफवाहों से सावधान रहने की अपील

            रायपुर: वन विभाग में भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक वीडियो से अभ्यर्थियों को सावधान रहने की अपील की गई है। वन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को आश्वस्त किया गया है कि वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शीता के साथ सम्पन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के फिजिकल परीक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से होगी। परीक्षा के आधार पर वनरक्षक का अंतिम चयन किया जाएगा।

            सोशल मीडिया में वन रक्षक भर्ती के संबंध में भ्रामक खबर के संज्ञान में आने पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर वनमंडल रायपुर द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी ने इस संबंध में तेलीबांधा रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही वन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों की कूटरचना में प्रतिभागी झांसे में नहीं आने की अपील भी की गई है। इसके अलावा ऐसे समस्त भ्रामक अफवाहों एवं जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने कहा गया है। गौरतलब है कि वनरक्षक पद पर मंगलम सर्विसेस शुभम कारपोरेट द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने की बात बोलकर रकम की मांग किये जाने संबंधी भ्रामक वीडियों शोसल मीडिया में 15 जून 2023 से प्रसारित हो रहा था।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories