छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को मार डाला… नाबालिग बहन को बचाने गया, तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला; तीन गिरफ्तार

              सक्ती: जिले में अपनी नाबालिग बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ को रोकने की कोशिश कर रहे भाई की आरोपी ने हत्या कर दी। आरोपी के परिजनों ने नाबालिग लड़की से भी मारपीट की। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव का रहने वाला एकलव्य रात्रे (27 वर्ष) ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। शनिवार को करीब 11 बजे उसकी नाबालिग बहन नहाने के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव का युवक रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष) उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने भाई एकलव्य को दी।

              आरोपी रामनारायण सुल्तान और उसकी दोनों बहनों को किया गया गिरफ्तार।

              आरोपी रामनारायण सुल्तान और उसकी दोनों बहनों को किया गया गिरफ्तार।

              जिसके बाद एकलव्य उन युवकों के पास गया और बहन के साथ छेड़छाड़ नहीं करने के लिए कहा। इससे नाराज आरोपी और उसकी 2 बहनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से युवक पर वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। तीनों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ भी डंडे से मारपीट की। इसके बाद वहां से फरार हो गए।

              बहन को छेड़छाड़ से बचाने पर युवक की हत्या।

              बहन को छेड़छाड़ से बचाने पर युवक की हत्या।

              आसपास के लोगों ने युवक के घरवालों को इस बात की जानकारी दी। युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              जैजैपुर थाना पुलिस जांच में जुटी।

              जैजैपुर थाना पुलिस जांच में जुटी।

              जैजैपुर थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि आरोपियों के नाम रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष), कुमारी बाई (20 वर्ष) और समारीन बाई (19 वर्ष) है। ये सभी ग्राम सेंदरी के भाठापारा मोहल्ले रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और लकड़ी की बेड़ी और डंडे को जब्त कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              कोरबा : मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

                              कोरबा (BCC NEWS 24): औद्योगिक नगरी कोरबा के ऑटोमोबाइल...

                              Related Articles

                              Popular Categories