डंडे से पीट-पीटकर युवक का सिर फोड़ा… चीखता-चिल्लाता रहा शख्स, मगर तमाशा देखते रहे लोग; हालत गंभीर

              रायपुर: जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई है। जिसके चलते उसका सिर फट गया है। वह चीखता चिल्लाता मदद की गुहार लगाता रहा। मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

              रविवार शाम को ग्राम सांकरा (भूमिया) में सिक्स लाइन ब्रिज के नीचे जोगो सतनामी खड़ा हुआ था। उसी दौरान वहां पर कुछ युवक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने किसी बात को लेकर जोगो से विवाद किया। फिर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

              युवक उसे काफी देर तक पीटते रहे। घटना के वक्त आस-पास भी कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बीच बचाव तक नहीं करने आया। युवक ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। बाद में आरोपी उसे वहीं रास्ते पर ही छोड़कर चले गए। उसके कुछ देर बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई है। फिलहाल मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              रायपुर : चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने स्व-गणना कार्य को किया पूर्ण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories