शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एलईडी वैन को कलेक्टर ने दिखायी हरी झण्डी…

          • जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी वैन गांव-गांव में घुमकर करेगी प्रचार

          कोण्डागांव: शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारियों का प्रचार प्रसार कर लोगांे को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी वैन को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ज्ञात हो कि इस वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना,  मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना राजीव गांधी मितान योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, रोजगार मिशन, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। यह वैन जिले के 183 स्थानों पर प्रदर्शन के साथ प्रचार सामाग्री का भी वितरण करेगी।

          इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उपसंचालक कमल बघेल, सहायक संचालक अर्जुन पाण्डे, सहायक ग्रेड- 3 घनश्याम नेताम, जिला समन्वयक राकेश दर्रो, डीईओ महेश बघेल, फोटोग्राफर जितेन्द्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories