शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही एलईडी वैन…

            दंतेवाड़ा: सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाई जा रही है एलईडी वैन। राज्य सरकार द्धारा निम्न वर्गीय, असहाय, निर्धन वर्गो के साथ ही ग्रामीणों, आम नागरिकों, किसानों, मजदूर परिवारों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी, जनहितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जिले में मंगलवार से प्रारंभ किया गया है। जनसंपर्क संचालनालय द्वारा शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वेन के माध्यम से किया जा रहा है यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर योजनाओं से संबंधित लघु फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ भी उठा सकें।

            आज से ही जिले के ग्राम भांसी से शासकीय योजनाओं के बारे में एलईडी वैन के माध्यम से सफलता की कहानियां, लघु फिल्म दिखाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्राम वासियों एवं बच्चों ने सरकार की योजनाओं से संबंधित चलाई गई लघु फिल्म को देखा। लघु फिल्म के माध्यम से आम नागरिकों को सिंचाई कर माफी, कृषि ऋण माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आत्मानंद स्कूल, राम गमन पथ, रामायण महोत्सव, रीपा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, तुंहर सरकार, तुंहर द्वार आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित रूट चार्ट अनुसार प्रथम दिवस दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत भांसी, धुरली में एलईडी वेन के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories