जांजगीर-चांपा: दो मंजिला मकान से गिरा मजदूर.. बिजली के तार में फंसा, करंट लगने के बाद फिर सिर के बल जमीन पर गिरकर मौत

              जांजगीर-चांपा: जिले के शंकर नगर में बन रहे मकान की पुताई के दौरान मजदूर ओम सोनी (24 वर्ष) नीचे जा गिरा। गिरने के दौरान वो गली से गुजरे बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसे करंट लग गया। लोग उसे लेकर बीडीएम अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

              चांपा थाने में पदस्थ ASI आरपी बघेल से मिली जानकारी के अनुसार, शंकर नगर में हितेंद्र विश्वकर्मा का निर्माणाधीन मकान है, जिसकी पुताई के लिए उन्होंने रामकुमार सूर्यवंशी को ठेका दिया था। शुक्रवार को मकान के बाहर के हिस्से की पुताई मजदूर ओम सोनी (24 वर्ष) कर रहा था। मकान की पुताई करने के दौरान अचानक से वह दोमंजिला मकान से नीचे गिरने लगा। मकान से केवल 2 फुट की दूरी पर ही बिजली का तार गुजरा है, वो उसमें गिरा और करंट की चपेट में आ गया।

              गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

              गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

              इसके बाद युवक सड़क पर सिर के बल नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और मकान मालिक ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाएं हाथ में करंट से जलने का निशान भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              डॉक्टर ने युवक की जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।

              डॉक्टर ने युवक की जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।

              वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में काफी गहमागहमी रही, जिसे देख ठेकेदार रामकुमार सूर्यवंशी ने 50 हजार और मकान मालिक हितेंद्र विश्वकर्मा ने एक लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही, जिस पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि मृत युवक ओम सोनी ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। वह अपने परिवार से अलग रहकर मजदूरी का काम करता था।


                              Hot this week

                              KORBA : मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा का मतदाता सूची प्रकाशित

                              दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रितकोरबा (BCC NEWS 24): रजिस्ट्रीकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories