धू-धूकर जल गया ट्रक… पुराना टायर ट्यूब लेकर रायपुर जा रहे वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर-हेल्पर

            बिलाईगढ़-सारंगढ़: जिले के छिर्रा गांव में बुधवार देर रात चलती ट्रक में भीषण आग लग गई। टायर ट्यूब से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। आग इतनी तेज थी कि इस पर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं ड्राइवर-हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

            फायर कंट्रोल स्टेशन दूर होने से भी आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बलौदाबाजार की फायर ब्रिगेड को जब फोन लगाया गया, तो उन्हें भी 61 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे का समय लगा। तब तक ट्रक में रखा टायर ट्यूब जलकर खाक हो चुका था। फोम फायर सिस्टम और तीन टैंकर पानी के इस्तेमाल के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

            बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के छिर्रा गांव में बुधवार देर रात एक ट्रक जलकर खाक हो गया।

            बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के छिर्रा गांव में बुधवार देर रात एक ट्रक जलकर खाक हो गया।

            लाखों रुपए का हुआ नुकसान

            ट्रक मालिक भिलाई के आशीष साहू हैं, जिन्होंने बताया कि ओम साईं ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक रायपुर-सारंगढ़ सामान की डिलीवरी करता है। बुधवार रात पुराने टायर ट्यूब लोड कर ट्रक सारंगढ़ से निकला था, तभी छिर्रा गांव के पास ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। टायर ट्यूब भरे होने के कारण देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। जिसके चलते करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र

                          संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान...

                          Related Articles

                          Popular Categories