Monday, March 2, 2026

              4 सटोरिए अरेस्ट… छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों के लेनदेन का चला पता

              भिलाई: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दीपक नेपाली के भाई नीरज नेपाली सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ऑनलाइन सट्टा का खिलाते हुए पकड़े गए हैं। इनके पास मोबाइल, लैपटॉप, राउटर, पासबुक, एटीएम और करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब का पता चला है।

              दुर्ग पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने जामुल थाना क्षेत्र के 32 एकड़ क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे सैलरी में रखे गए थे और मास्टरमाइंड दीपक नेपाली है। दीपक ने सारा काम अपने भाई नीरज नेपाली और लोकेश नेपाली को सौंप रखा है। एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा ने क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव शर्मा को पैनल को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को सक्रिय किया।

              इसी दौरान उन्हें पता चला कि नीरज नेपाली, आनंद यादव, राजवीर सिंह और अयान भिलाई में रहकर ऑनलाइन सट्‌टा चला रहे हैं। पुलिस ने उन्हें शनिवार रात को भिलाई से उठाया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

              दीपक नेपाली ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में जा चुका है जेल।

              दीपक नेपाली ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में जा चुका है जेल।

              ऑनलाइन सट्टा के दम पर बनाई करोड़ों की संपत्ति
              दीपक नेपाली कैंप वन संग्राम चौक में रहता था। पिछले सालों में उसने ऑनलाइन सट्टा के जरिए करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। बताया जा रहा है कि तीन-चार महीने पहले ही नीरज की शादी हुई है। जिसमें 50-60 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इतना ही उसके पास इंडीवर जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं। दीपक नेपाली के तार डायरेक्ट दुबई से जुड़े हैं। उसने इतना पैसा कमा लिया है कि अब वो उस रकम को प्रॉपर्टी के काम में लगा रहा है।

              ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी आनंद यादव।

              ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी आनंद यादव।

              200 मीटर के एरिया में लगा रखा है सीसीटीवी कैमरा
              दीपक नेपाली ऑनलाइन सट्टा से जुड़ी सारी गतिविधियां घर बैठे संचालित करता है। उसने घर के लगभग 200 मीटर एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। जैसे ही पुलिस उसके घर की तरफ बढ़ती है उसे पता चल जाता है और वो सारे गैर कानूनी चीजों को हटा देता है।

              दो महीने पहले दुबई से लौटा है लोकेश नेपाली
              ऑनलाइन सट्टा के इस अवैध कारोबार में दीपक नेपाली के साथ उसके भाई नीरज नेपाली और लोकेश नेपाली भी शामिल है। यहां तक बताया जा रहा है कि लोकेश दो महीने पहले ही दुबई से भारत आया है। वहां वो ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले सरगनाओं के साथ रहा है। बड़ा सवाल ये उठता है कि लोकेश के खिलाफ राजनांदगांव के तुमड़ी मोड़ में लूट का एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद भी उसका पासपोर्ट कैसे बन गया।
              संग्राम चौक के दर्जनों लड़कों को लगाया काम में
              दीपक नेपाली संग्राम चौक में रहता है। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले लगभग 20 से अधिक लड़के दीपक के कहने पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस इन सभी के नामों की तलाश कर रही है। इन लड़कों के जरिए वो उत्तराखंड और बिहार में भी पैनल चला रहा है। यहां तक बताया जा राह है कि देहरादून में उसने 5 मंजिला पूरी इमारत किराए से ले रखी है और वहां एक साथ कई पैनल संचालित हो रहे हैं।

              गिरफ्तार सभी आरोपी दीपक नेपाली से जुड़े
              क्राइम ब्रांच ने नीरज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नीरज दीपक का भाई है। इसके साथ ही राजवीर सिंह दीपक नेपाली का ड्राइवर है। इसके साथ ही वो सट्‌टा का काम भी देखता है। वहीं आनंद यादव मूलतः यूपी का रहने वाला है। इसका काम सट्टे की रकम के लिए बैंक अकाउंट प्रोवाइड कराना है। ये गरीब लोगों की आईडी लेकर धोखे से उनका अकाउंट खुलवाता है और उसे ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों को बेच देता है। चौथा आरोपी अयान है। अयान भी पूरा एक पैनल संभालता है। सहित सभी आरोपी संग्राम चौक कैंप वन के ही रहने वाले हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories