Wednesday, February 25, 2026

              जांजगीर-चांपा: स्कूल में 4 लाख की चोरी… दो दोस्तों ने चुराए थे 5 लैपटॉप, CPU, वाईफाई और प्रोजेक्टर; दोनों आरोपी गिरफ्तार

              जांजगीर-चांपा: जिले के कोसमंदा गांव के स्कूल में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दोस्तों ने मिलकर स्कूल के अंदर रखी अलमारी से 5 लैपटॉप समेत 4 लाख रुपए के सामान की चोरी की थी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 16 जून को कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी हुई थी। चोर आईसीटी लैब से 5 लैपटॉप, 1 सीपीयू, 1 वाईफाई, एक प्रोजेक्टर लेकर फरार हो गए थे। इसकी रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई गई थी।

              आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद।

              आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद।

              स्कूल के पीछे खिड़की को तोड़कर घुसे

              दोनों आरोपी राजेंद्र बरेठ (22 साल) और हेमंत श्रीवास (19 साल) दोनों दोस्त स्कूल के पीछे खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। आरोपियों ने रात 12 से 2 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के घर और स्कूल की दूरी लगभग 800 मीटर है।

              चोरी के दोनों आरोपी राजेंद्र बरेठ (22 साल) और हेमंत श्रीवास (19 साल) गिरफ्तार।

              चोरी के दोनों आरोपी राजेंद्र बरेठ (22 साल) और हेमंत श्रीवास (19 साल) गिरफ्तार।

              ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे आरोपी

              एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोसमंदा के रहने वाले राजेंद्र बरेठ और हेमंत श्रीवास लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को बरामद कर लिया गया है।दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : स्वच्छता महाअभियान का हुआ आगाज, वार्ड क्र. 01 एवं 04 में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव

                              महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories