खुला ट्रांसफॉर्मर बना मौत का कारण… कचरा फेंकने गए शख्स की करंट लगने से मौत, लोगों में आक्रोश

              मनेंद्रगढ़: जिले में एक शख्स ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जनकपुर ग्राम पंचायत में फल दुकान संचालक कचरा फेंकने गया था इसी दौरान खुले ट्रांसफॉर्मर से उसे करंट लग गया। जिससे 47 साल के सत्यप्रकाश की जान चली गई।

              जानकारी के मुताबिक, सत्यप्रकाश उत्तरप्रदेश से जनकपुर आकर फल और जूस की दुकान चलाता था। कचरा फेंकने के दौरान बारिश और नमी के कारण करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।

              जनकपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर और वहीं कचरा भी फेंका जा रहा है।

              जनकपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर और वहीं कचरा भी फेंका जा रहा है।

              लोगों ने की ट्रांसफॉर्मर को ढंकने की मांग
              शख्स की मौत के बाद लोग और जनप्रतिनिधि बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि, तत्काल ऐसे खुले ट्रांसफॉर्मर को ढंका जाए। साथ ही कचरा फेंकने की भी समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे आगे ऐसी घटना ना हो।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन

                              ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मानपुर क्षेत्र में 3 उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई

                              राशन वितरण में अनियमितता का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories