महिलाओं को मिलेगा काम… ग्रैजुएट शादिशुदा महिलाओं के लिए 19 से जॉब फेयर, 25 हजार तक मिलेगी सैलेरी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को काम करने, अपने आय के साधन स्थापित करने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके तहत शादीशुदा ग्रेजुएट महिलाओं के लिए जॉब फेयर लगाया जा रहा है। आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता-सहायिका के पद पर काम करने की इच्छुक महिलाओं से संबंधित भर्ती भी की जा रही है, इसके लिए दावा आपत्ति मंगाई गई है।

              जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर जॉब फेयर का आयोजन कर रहा है। शिक्षित बेरोजगार विवाहित महिलाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19, 20 एवं 21 जुलाई को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है।

              इस प्लेसमेंट कैंप में प्राइवेट सेक्टर कंपनी रिलायंस, निप्पोन लाईफ इंश्योरेंस, कम्पनी लिमिटेड में लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर 30 वर्ष तक की विवाहित और स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं की भर्ती होगी। जानकारी के मुताबिक इसमें 12 हजार 500 से 25 हजार रूपये तक वेतन प्रतिमाह होगा। जॉब फेयर में राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

              24 जुलाई तक आंगनबाड़ी के लिए दावा आपत्ति
              रायपुर जिले के 08 आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता पद एवं 23 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी।इसकी अंतरिम सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय रायपुर एवं नगर निगम रायपुर के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी आवेदिका, अभ्यर्थी को प्रकाशित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति हो तो आवश्यक कागजात एवं साक्ष्य के साथ लिखित में 24 जुलाई तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन

                              ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मानपुर क्षेत्र में 3 उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई

                              राशन वितरण में अनियमितता का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories