जांजगीर-चांपा: खाट पर सो रहे चौकीदार को हाईवा ने कुचला… मौके पर मौत, आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, तलाश जारी

              जांजगीर-चांपा: जिले के कोटगढ़ में पुराने ईंट भट्ठे में खाट पर सो रहे चौकीदार को हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक कुचल दिया। हादसे में चौकीदार विकास भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक विकास भारद्वाज (27 वर्ष) पोड़ीदलहा का रहने वाला था, जो ग्राम कोटगढ़ के पुराने ईट भट्ठे में चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार को पुराने ईंट भट्ठा से मलबा हटाने का काम चल रहा था। विकास भारद्वाज ईंट भट्ठे के पास ही खाट लगाकर सोया हुआ था, तभी मलबा लेने हाईवा चालक पहुंचा। हाईवा को पीछे करने के दौरान ड्राइवर ने वहीं खाट पर सो रहे युवक विकास भारद्वाज को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया।

              हाईवा क्रमांक CG 10AW 1816 को जब्त कर लिया गया है। फरार हाईवा ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

              हाईवा क्रमांक CG 10AW 1816 को जब्त कर लिया गया है। फरार हाईवा ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

              वहां मौजूद लोग युवक को अकलतरा अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हाईवा क्रमांक CG 10AW 1816 को जब्त कर लिया गया है। वहीं फरार हाईवा ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बरसात के पहले एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाएं मेगा स्वास्थ्य शिविर – अरुण साव

                              जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धिउप मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन

                              ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories