छत्तीसगढ़ के युवक की उज्जैन में होटल की छत से गिरने पर मौत… दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने गया था, हादसा या सुसाइड जांच कर रही पुलिस

        बेमेतरा: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की होटल की छत से गिरने पर हो गई। छत्तीसगढ़ का युवक अपने दोस्तों और परिजन के साथ यहां आया था। शनिवार रात सभी ने खाना खाया और छत पर टहलने चले गए। घटना इसी दौरान हुई। पुलिस हादसे और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच कर रही है।

        छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ निवासी पुरुषोत्तम (25) पिता तुलसी की छत से गिरने से मौत हुई है। युवक, उसके दोस्तों और परिजन को मिलाकर कुल 15 लोग यहां शगुन होटल में ठहरे थे। सभी शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे थे। होटल की दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 12, 13 और 30 में रुके हुए थे।

        मृतक के दोस्त और भाई रूपेश पाल, अजय साहू, दिलीप पाल, देवेंद्र साहू व अन्य ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए आए थे। भोजन करके सभी दोस्त होटल की छत पर घूम रहे थे। अचानक पुरुषोत्तम नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

        इस होटल में रुका हुआ था युवक।

        इस होटल में रुका हुआ था युवक।

        तीन दिन के लिए आए थे

        युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि वे सभी 3 दिन का प्लान बनाकर आए थे। उज्जैन के अलग – अलग तीर्थ स्थल घूमने का प्लान था। 31 जुलाई को लौटना था।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                KORBA : गृह निर्माण मंडल ने चलाया स्वच्छता, वृक्षारोपण और नशामुक्ति जागरूकता अभियान

                सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कॉलोनियों में रहवासियों...

                Related Articles

                Popular Categories