कोरबा: 25 फीट की ऊंचाई से बाइक समेत गिरा युवक… पुल से गिरकर मौके पर हुई मौत, सड़क निर्माण में लगी कंपनी में करता था काम

              कोरबा: जिले के ग्राम रजकम्मा स्थित पुल से बाइक समेत गिरकर युवक की मौत हो गई। मंगलवार को 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर युवक मनीष कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक सड़क निर्माण में लगी डीबीएल कंपनी में काम करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

              कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मनीष कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वो कोरबा में डीबीएल कंपनी में काम करता था और कंपनी द्वारा आवंटित किए गए किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को वो अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान वो पुल पर 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

              कोरबा जिले के ग्राम रजकम्मा स्थित पुल से बाइक समेत गिरकर युवक की मौत हो गई।

              कोरबा जिले के ग्राम रजकम्मा स्थित पुल से बाइक समेत गिरकर युवक की मौत हो गई।

              थाना प्रभारी ने बताया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि युवक की बाइक शव के पास ही पड़ी हुई मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है।

              थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि बाइक सवार युवक पुल से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इस बात का पता नहीं चल सका है।

              थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि बाइक सवार युवक पुल से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इस बात का पता नहीं चल सका है।

              थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि बाइक सवार युवक पुल से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories