कोरबा: एक एकड़ जमीन 5 फीट नीचे धंसी… तेज आवाज से दहशत में आए ग्रामीण, कहा- कोल माइंस प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा

        कोरबा: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसान में जमीन 5 फीट तक धंस गई है। एक एकड़ जमीन के 5 फीट तक धंस जाने से ग्रामीण भी हैरान रह गए। विजय वेस्ट कोयला खदान से करीब एक किमी दूर ग्राम बीजाडांड के आश्रित ग्राम गोदहिया पंडो बस्ती में जमीन धंसी है।

        जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गोदहिया पंडो बस्ती में ग्रामीण सो रहे थे, तभी रात में तेज आवाज आई। तेज आवाज से लोगों की नींद खुल गई। वो घबराए हुए घर से बाहर निकले, तो देखा कि एक एकड़ जमीन 5 फीट नीचे तक धंस गई है। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

        कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसान में जमीन 5 फीट तक धंस गई है।

        कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसान में जमीन 5 फीट तक धंस गई है।

        कोल माइंस के कारण जमीन के धंसने की बात कही जा रही है जिससे गांव के ग्रामीण काफी दहशत में है। जमीन में दरार भी पड़ी हुई थी। रात के समय घटना होने से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यही घटना अगर दिन के समय होती, तो निश्चित ही जंगल में चरने गए मवेशियों को नुकसान हो सकता था।

        लोगों ने कहा कि जमीन लगातार थोड़ी-थोड़ी धंस रही थी, इसे लेकर कोल माइंस प्रबंधन को जानकारी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर हालात से निपटने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories