कोरबा: जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने जिला पंचायत में किया ध्वजारोहण…

        कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने देश वीरों को नमन किया। जनप्रतिनिधियों का कार्य जनता और सरकार के मध्य सेतु के रूप में होता है। हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का कार्य क्षेत्र बहुत विस्तृत है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें। शासन की योजनाओं का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस अवसर पर श्री छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी अमिता साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                Related Articles

                Popular Categories