KORBA: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा का 28 अगस्त को कोरबा प्रवास…

              कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा का कोरबा में प्रथम प्रवास होने जा रहा है। वे कल 28 अगस्त को टी. पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात के साथ चर्चा भी करेंगी। खासकर महिला नेत्रियों को आगामी चुनाव में उनकी भूमिका और महिलाओं की रणनीति के लिए टिप्स भी देंगी। वे आज रात को ही कोरबा पहुंच जाएंगी और रात्रि विश्राम करने के बाद प्रातः 10ः00 बजे जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला नेत्रियों से सामूहिक रूप से चर्चा करेंगी। नेट्टी डिसूजा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के साथ साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य भी हैं। उनके आगमन से जिले की महिला कांग्रेस में खास उत्साह है। जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है और कहा है कि यह बैठक अति महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार कोरबा आ रही हैं। बैठक लेने के बाद दोपहर 02ः00 बजे सक्ती के लिये रवाना हो जायेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

                              विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया...

                              रायपुर : CGRERA का बड़ा फैसला

                              प्रमोटर को सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया आवासीय सोसायटी...

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories