कोरबा: 07, 12, 19, 20, 25, 28 एवं 30 सितम्बर को बंद रहेगा पशुवध कार्य…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आगामी 07 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी, 12 सितम्बर को जैन पर्यूूषण पर्व प्रथम दिवस, 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, 20 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व अंतिम दिवस, 25 सितम्बर को  ढोल ग्यारस, 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी एवं 30 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व सम्वतसरी व उत्तमक्षमा के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत समस्त वधशालाओं को बंद रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य व मांस आदि की बिक्री नहीं होगी। निगम द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को आदेशित करते हुए कहा गया है कि वे उक्त तिथि को किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य न करें तथा मांस बिक्री की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              रायपुर : स्वागत से शुरू होती शिक्षा, खेल-गीतों से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य

                              आंगनबाड़ी केंद्र बने बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              Related Articles

                              Popular Categories