CG: मंदिर हसौद गैंगरेप कांड में आरोपी के पिता का VIDEO… बोले- न्याय मिलने की अपेक्षा करता हूं; BJP मंडल अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में हुए रेप की घटना के मुख्य आरोपी के पिता ने वीडियो जारी किया है। लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर पूर्व में मंदिर हसौद मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष थे। अब इस पद से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। ये बात उन्होंने खुद वीडियो जारी करके बताया है।

              इस वीडियो में लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा करता हूं। पीड़िता को जल्द न्याय मिलने की अपेक्षा करता हूं। मैं दुखी मन से क्षेत्रीय जनता की संवेदनाओं के साथ हूं। कांग्रेस लगातार इस मामले को लेकर दुष्प्रचार कर रही है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।

              आगे उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय संविधान, पुलिस प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच हो। इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।

              मंदिर हसौद पुलिस ने सभी 10 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              क्या थी पूरी घटना

              दरअसल,रक्षा बंधन मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां रायपुर की ओर लौट रही थीं। तभी मंदिर हसौद के आगे रिम्स अस्पताल के पास 10 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले तो उन्होंने लूटपाट की। फिर उनके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।

              इस सामूहिक रेप कांड का एक मुख्य आरोपी मंदिर हसौद के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह का बेटा पूनम ठाकुर था। जिसके खिलाफ हत्या और बलात्कार के मामले पहले से दर्ज है। इसके अलावा एक आरोपी मंदिर हसौद थाने के ASI का बेटा था। जिसे वारदात के बाद उसके पिता ने ही गिरफ्तार किया था। फिलहाल कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories