तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला… पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

              जशपुर: जिले के ग्राम रेडे में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटे बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।

              बागबहार थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा ने बताया कि मृतक रंजन यादव निवासी ग्राम तपकरा बुधवार को पत्थलगांव गया था। वो वहां से नया ट्रैक्टर खरीदकर अपनी मोटरसाइकिल से (CG 17 KD 0185) वापस तपकरा अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम रेडे के मुख्य मार्ग पर उसने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने आगे निकलने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया।

              मृतक अपनी बाइक से पत्थलगांव से तपकरा वापस लौट रहा था।

              मृतक अपनी बाइक से पत्थलगांव से तपकरा वापस लौट रहा था।

              हादसे में युवक बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बागबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

              मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

              इधर घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि हादसा इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


                              Hot this week

                              KORBA : सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा संबंधित पर अर्थदण्ड

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              KORBA : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

                              भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय...

                              Related Articles

                              Popular Categories