Monday, February 16, 2026

              DM अवस्थी को EOW और ACB का अतिरिक्त प्रभार… पुलिस महानिदेशक का एडिशनल चार्ज सौंपा गया, रिटायरमेंट के बाद बनाए गए थे PHQ में OSD

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस डीएम अवस्थी ओएसडी पुलिस मुख्यालय को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस आदेश को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने जारी किया है।

              31 मार्च 2023 को EOW और ACB के डायरेक्टर IPS डीएम अवस्थी रिटायर हुए। मगर 24 घंटे के भीतर ही गृह विभाग ने उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया था। खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस आदेश की प्रति ट्वीट की गई। यानी अवस्थी रिटायर तो हुए, मगर नौकरी बरकरार रही। उसके बाद उन्हें PHQ में OSD बनाया गया था।

              आदेश को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने जारी किया है।

              आदेश को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने जारी किया है।

              रिटायरमेंट के बाद डीएम अवस्थी को सरकार दोबारा नियुक्ति देने जा रही है। इस बात की चर्चा पहले से चल रही थी। इससे पहले वे 3 सालों तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। 3 महीने पहले ही उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था।

              IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

              IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

              मात्र 23 साल की उम्र में 1986 में आईपीएस बनने वाले डीएम अवस्थी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में एसपी और आईजी के पद पर पदस्थ रहे। उनको ब्यूरोक्रेसी में अच्छा काम करने वाले और परफॉर्म करके दिखाने वाले आईपीएस की श्रेणी में रखा जाता रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories