एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत, 3 की मौत… एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान; NH-30 पर हुआ हादसा

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत हो गई है। हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर हादसा हुआ है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से एक बोरवेल ट्रक आ रहा था। इसी बीच जिले के हाड़ी गांव के नजदीक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

              हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

              हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

              हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग पहुंचे। जिन्होंने घायल शख्स को बाहर निकाला। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से कुल 4 शव बरामद किया गया। इनमें से तीन लोगों की हादसे में मौत और एक का शव जिसे लेकर जा रहे थे उसे बरामद किया गया है।

              बीच सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा वाहन। आसपास के लोग भी मौजूद रहे।

              बीच सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा वाहन। आसपास के लोग भी मौजूद रहे।

              पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास

                              महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य...

                              रायपुर : नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए सिम्स में 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 9425502353 शुरू

                              विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories