BIG NEWS: केंद्रीय मंत्री के बेटे पर नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, POCSO में केस दर्ज, जांच के लिए SIT गठित, पुलिस बोली- आरोपी फरार

              हैदराबाद: भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के 25 साल के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

              भागीरथ ने 12 मई को तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने अग्रिम जमानत के साथ-साथ अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने बेटी के जरिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की।

              पुलिस ने कहा कि भागीरथ अभी फरार है। अपराध साबित होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

              पुलिस ने कहा कि भागीरथ अभी फरार है। अपराध साबित होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

              नाबालिग से सात-आठ महीने से संपर्क में थे भागीरथ

              दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है।

              उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के PRO की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है।

              जांच के लिए SIT गठित, पुलिस बोली- आरोपी फरार

              पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और अपराध साबित होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई में देरी के आरोपों के बीच एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

              मामले को लेकर DCP रितिराज ने कहा कि पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तरीकों से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

              KTR ने बंदी संजय के इस्तीफे की मांग की

              इस मामले को लेकर BRS नेता केटी रामा राव (KTR) ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ अन्याय हो रहा है और BJP की ‘बेटी बचाओ’ मुहिम पर सवाल उठाए।

              KTR ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार या तो इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। KTR ने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई और पूछा कि क्या कानून में उन्हें कोई विशेष छूट दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार से बदली प्रेमलाल की तकदीर, सब्जी की खेती ने दिलाया पिकअप वाहन

                              मल्चिंग पद्धति और उद्यानिकी योजनाओं से बुढ़ानछापर के किसान...

                              रायपुर : जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार

                              महिलाओं का हुआ सफल आपरेशन, मिली राहतरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मनरेगा से बनी नर्सरी से बदल रही वनांचलों की तस्वीर

                              ’कवर्धा जिले के बोड़ला क्षेत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories