Stock Market Today: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद, 4-दिन में 3,500 अंक टूटा; रियल्टी और IT कंपनियों के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ।

              लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

              आज के कारोबार में रियल्टी और IT शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयरों में 4.5% तक की गिरावट रही।

              वहीं ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 2.5% तक की गिरावट आई है।

              शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

              • कच्चा तेल हुआ महंगा: ब्रेंट क्रूड 0.93% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ सकती हैं।
              • US-इरान तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशक डरे हुए हैं। ट्रम्प के बयानों के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।
              • विदेशी निवेशकों बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को ₹8,437.56 करोड़ के शेयर बेच हैं। लगातार हो रही यह बिकवाली बाजार के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है।
              • ग्लोबल मार्केट में सुस्ती: एशियाई बाजारों (कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई) में भारी गिरावट है। साथ ही अमेरिकी बाजारों के भी कमजोर खुलने के संकेत मिल रह हैं।
              • रुपया रिकॉर्ड लो पर: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.5 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
              • इंडिया VIX: मार्केट में डर को मापने वाला ‘इंडिया विक्स’ 2% बढ़कर 18.87 पर पहुंच गया। इसका बढ़ना बताता है कि आने वाले दिनों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा।
              • महंगाई का डर: आज शाम को आने वाले अप्रैल रिटेल इन्फ्लेशन डेटा से पहले बाजार में घबराहट है। निवेशकों को डर है कि तेल की कीमतों का असर महंगाई पर दिखेगा।
              • IT सेक्टर में भारी बिकवाली: निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा। बाजार में गिरावट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार आईटी स्टॉक्स रहे, जिनका इंडेक्स में भारी वजन (वेटेज) है।

              एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              कोस्पी (साउथ कोरिया)7,643-179-2.29%
              निक्केई (जापान)62,743+325+0.52%
              हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26,348-59-0.22%

              अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी

              इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
              डाउ जोन्स49,704+95+0.19%
              नैस्डैक26,274+27+0.10%
              S&P 5007,413+14+0.19%

              FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की

              कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
              DII+5,940+19,966+42,414
              FII/FPI-8,438-18,724-50,673

              नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

              सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था

              इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मधेश्वर महादेव पर्वत में हुई विशेष पूजा-अर्चना

                              मयाली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधि और ग्रामवासीरायपुर...

                              रायपुर : वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल

                              विश्वविद्यालय को वित्तीय व शासकीय सहयोग का मिला आश्वासनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories