BILASPUR : पति बोला- प्यार समझकर अपनाया, लेकिन पत्नी ने धोखा दिया, चरित्र शंका पर की हत्या; नागपुर में चलती ट्रेन से पकड़ा गया आरोपी

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो भाग कर नागपुर पहुंच गया। पुलिस ने चलती ट्रेन से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वह ट्रेन से उज्जैन भागने की फिराक में था। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

              थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लाखासार का रहने वाला मुकेश साहू (28) चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहता था। उसने करीब दो साल पहले ग्राम बहतराई निवासी श्वेता कौशिक से लव मैरिज की थी। गांव में दोनों अपने घर से अलग रहते थे।

              शादी के बाद मुकेश अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। आए दिन विवाद होने लगा। करीब साल भर पहले दोनों बिलासपुर आ गए। पूछताछ में उसने कहा कि जिस लड़की को प्यार समझकर अपनाया था, वह धोखेबाज निकली, इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।

              कमरे में खून से लथपथ पड़ी महिला की लाश।

              कमरे में खून से लथपथ पड़ी महिला की लाश।

              होली की रात विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
              दरअसल, मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी श्वेता के गांव के किसी लड़के के साथ नाजायज रिश्ते हैं। इसी वजह से उसने अपने नवजात बच्चे को गांव में छोड़ दिया था। होली की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पड़ोसियों को लगा कि दोनों आए दिन झगड़ते रहते हैं। मामूली विवाद हुआ होगा।

              देर रात मुकेश ने श्वेता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजे को लॉक कर भाग निकला। सुबह पड़ोसियों को लगा कि दोनों पति-पत्नी चले गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें दरवाजे के पास ही चाबी नजर आई, तब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में श्वेता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

              पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति।

              पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति।

              नागपुर में मिला आरोपी का लोकेशन, चलती ट्रेन से गिरफ्तार
              आरोपी की तलाश के लिए गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस किया, तो पता चला कि वह भागकर नागपुर पहुंच गया है। इस पर पुलिस की टीम को नागपुर रवाना किया गया। खबर मिली कि वह नागपुर स्टेशन से वापस छत्तीसगढ़ आ रहा है।

              पुलिस ने ट्रेन की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि आरोपी यशवंतपुर एक्सप्रेस में सवार है। लिहाजा, पुलिस की टीम ने यशवंतपुर एक्सप्रेस का पीछा किया। फिर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से राजनांदगांव के पास आरोपी मुकेश को पकड़ लिया।

              महिला की लाश मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

              महिला की लाश मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

              आरोपी बोला- प्यार समझकर अपनाया, उसने ही दिया धोखा
              पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी मुकेश ने कहा कि जिस लड़की से उसने प्यार किया था, उसे जीवन साथी बनाकर रखा। उसके लिए घरवालों से भी दुश्मनी मोल ली, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। शादी के बाद गांव में किसी से उसके अवैध संबंध थे, जिसके बाद वह बिलासपुर आ गया। इसके बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वयं सहायता समूहों से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर

                              पोल्ट्री व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं विनयश्री, ‘लखपति दीदी’ बनने...

                              रायपुर : सहकारी समिति से समय पर मिला खाद-बीज

                              खरीफ की तैयारी हुई आसानरायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              रायपुर : ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                              छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories