Chhattisgarh : बिलासपुर में होटल मालिक ने ग्राहकों को कुत्ते से कटवाया, बिल के विवाद पर जमकर तोड़फोड़; दो लोग डॉग बाइट का शिकार

              BILASPUR: बिलासपुर में खाने के बाद बिल को लेकर उठे विवाद में होटल संचालक ने ग्राहकों पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। जिसके बाद कुत्ते ने दो लोगों को काट लिया। इससे नाराज युवकों ने होटल वाले की पिटाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ कर दी। मारपीट का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

              वीडियो में साफ दिख रहा है कि पालतू कुत्ता युवकों की ओर दौड़कर आ रहा है। इसके बाद युवकों ने होटल में तोड़फोड़ की। होटल संचालक आदतन बदमाश बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

              कुत्ता छोड़ने से नाराज युवकों ने मारपीट कर होटल में की तोड़फोड़।

              कुत्ता छोड़ने से नाराज युवकों ने मारपीट कर होटल में की तोड़फोड़।

              बीच बचाव करने से भड़का होटल संचालक

              सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा के मरारगली का रहने वाला संदीप देवांगन मंगलवार को अपने दोस्त संजू और विशाल पटेल के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान गया था। पास ही होटल चलाने वाले राजेश उर्फ गोलू पासी का ग्राहकों से विवाद हो रहा था। संदीप और उसके साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की जिससे गोलू पासी नाराज हो गया।

              दुकान में तोड़फोड़ करते युवक।

              दुकान में तोड़फोड़ करते युवक।

              गोलू ने विशाल पटेल से मारपीट की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद जर्मन शेफर्ड ब्रीड के अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने विशाल और संदीप को काट लिया। डॉग बाइट का शिकार संदीप ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है।

              मारपीट में दुकान संचालक गोलू पासी भी घायल हो गया।

              मारपीट में दुकान संचालक गोलू पासी भी घायल हो गया।

              आरोपी की पत्नी ने भी दर्ज कराई शिकायत
              इधर दूसरे पक्ष से आरोपी गोलू की पत्नी संगीता पासी ने भी शिकायत की है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ पुराना बस स्टैंड के पास होटल चलाती है। मंगलवार दोपहर वो घर पर थी। इसी दौरान तीन-चार युवक भोजनालय में गोलू पासी को पूछ रहे थे।

              गोलू वहां मौजूद नहीं था। होटल में उसका भाई युवराज था। जिसके बाद युवकों ने होटल में तोड़-फोड़कर युवराज मानिकपुरी से मारपीट की। महिला की शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।


                              Hot this week

                              सक्ती : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

                              छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधिदूसरे...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर

                              पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार...

                              Related Articles

                              Popular Categories