बिलासपुर : चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी जुआ खेलते कैमरे में कैद, रिपोर्टर पर किया पथराव, स्ट्रांग रूम के पास जमाए थे महफिल

        बिलासपुर: जिले में चुनाव ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी पुलिसकर्मी जुआ खेलते कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि हजारों रुपए के हार जीत का दांव लगा रहे थे, लेकिन मीडिया के कैमरे को देखकर जुआरी पुलिसकर्मी भागते नजर आए।

        दैनिक भास्कर के कैमरे में चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर जुआ खेलते कैद हुए हैं। सभी की कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में ड्यूटी लगी है। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्रों में रवानगी से पहले पुलिसकर्मी महफिल सजाए हुए थे।

        पुलिकर्मियों ने रिपोर्टर पर किया पथराव

        स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे वर्दीधारी कैमरे को देखकर मुंह छिपाते इधर उधर भागते दिखे। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव कर दिया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories