Friday, February 20, 2026

              BILASPUR : प्रेमी के साथ भागकर रचाई शादी, फिर दर्ज कराई FIR, प्रेमिका बोली- किडनैप कर ले गया; घुमाने के बहाने रेप किया

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का अपहरण कर उसे धमकी देकर जबरिया शादी रचाने और उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। रायपुर में युवक से शादी रचाई और फिर घूमने चली गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              मुंबई से युवती वापस आई, तब परिजनों के दबाव में आकर प्रेमी के खिलाफ अपहरण कर विवाह करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात है कि पुलिस ने भी बिना जांच के उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

              अपने प्रेमी सागर के साथ घर छोड़कर भागी थी युवती

              जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी सागर दरयानी (20) से जान पहचान थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर एक-दूसरे को प्यार करने लगे। बीते 17 अप्रैल को युवती अपने प्रेमी सागर के साथ घर छोड़कर गायब हो गई।

              इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली, तब परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत कर दर्ज कराई।

              युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              रायपुर में दोनों ने रचाई शादी फिर घूमने चली गई महाराष्ट्र
              इस दौरान रायपुर में युवक-युवती ने शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों घूमने के लिए महाराष्ट्र के मुंबई सहित दूसरे शहर चले गए। इधर, परिजनों के साथ पुलिस उनकी तलाश करती रही।

              मुंबई स्टेशन में मिली युवती, प्रेमी पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप
              पुलिस ने युवती की तलाश के लिए रायपुर सहित जीआरपी और आरपीएफ की मदद ली। इस दौरान आरपीएफ ने युवती को मुंबई स्टेशन में देख लिया और बिलासपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद RPF ने उसके परिजनों से बात कराई, फिर पुलिस की मदद से युवती को बिलासपुर लाया गया।

              कार में बैठाकर अगवा कर शादी करने का आरोप

              यहां आने के बाद युवती ने अपने प्रेमी सागर पर जबरदस्ती कार में बैठाकर अगवा करने और शादी रचाने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है, जिस पर पुलिस ने सागर दरयानी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

              पुलिस ने बिना सच्चाई जाने केस दर्ज किया

              FIR के बाद युवक के परिजनों ने कहा कि युवती ने अपनी मर्जी से उनके बेटे के साथ शादी की है। उसके साथ नागपुर, पचमढ़ी और मुंबई में घूमती रही, तब उसने अपहरण और जबरदस्ती शादी करने की शिकायत क्यों नहीं की। पुलिस ने बिना सच्चाई जाने केस दर्ज किया है।

              दबाव में आकर युवती ने झूठी FIR दर्ज कराई

              युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवती के परिजनों के साथ मिलकर युवती पर FIR दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया है। दबाव में आकर युवती ने झूठी FIR दर्ज कराई है। पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।

              पुलिस की FIR पर इसलिए उठ रहे सवाल

              • युवती को जब अगवा किया गया, तब उसने विरोध क्यों नहीं किया। पुलिस ने अपहरण जैसे गंभीर केस दर्ज करने से पहले इस दिशा में जांच क्यों नहीं की।
              • युवती ने जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया है। युवक ने ऐसा किया, तब युवती ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत क्यों नहीं की। युवक के परिजनों का कहना है कि युवती ने अपनी मर्जी से उनके बेटे के साथ शादी की है।

                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories